आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मची भगदड़ की घटना में हुई मौत पर शोक जताते हुए रेलवे को घटना के लिए ज़िम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा, "यह रेलवे का कुप्रबंधन है जिसके कारण इतने सारे लोगों की जान चली गई।" महाकुंभ को लेकर उन्होंने कहा, "कुंभ का क्या मतलब है? फालतू है कुंभ।"