अंग्रेज़ों ने 1800 के दशक में प्रयागराज पर कब्ज़ा किया और ईस्ट इंडिया कंपनी ने कुंभ मेले में आने वाले श्रद्धालुओं से ₹1 'कुंभ कर' लेना शुरू कर दिया। यह टैक्स संगम में स्नान करने के लिए था। उस समय औसत भारतीय की सैलरी ₹10 भी नहीं थी। 1870 में अंग्रेज़ों ने कुंभ में बार्बर-सेंटर से ₹42,000 टैक्स वसूला था।