प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में यूपी कैबिनेट की बैठक को लेकर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने बुधवार को कहा, "कुंभ वो जगह नहीं जहां राजनीति और राजनैतिक फैसले लिए जाएं।" उन्होंने कहा, "कैबिनेट करना राजनीति का हिस्सा है और वह (मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ) इसे पॉलिटिकल करना चाहते हैं।" उन्होंने कहा, "सपा के लोगों में कुंभ को लेकर श्रद्धा है।"