टीवी सीरीज 'पंचायत' के प्रह्लाद चा यानी फैसल मलिक ने फिल्म 'रामायण' में कुंभकर्ण का किरदार निभाने के अनुभव साझा किए। उन्होंने बताया कि फिल्म में भारी वीएफएक्स के कारण उन्हें एक्टिंग के पारंपरिक तरीके भूलने पड़े और टीम ने खास ट्रेनिंग दी। उन्होंने बताया यश के साथ काम करना उनके लिए जिंदगी में एक बार मिलने वाला अनुभव रहा।