'आप' के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने चुनाव आयोग पर तंज कसते हुए 'X' पर लिखा है, "रामायण में लिखा है कि कुंभकरण 6 महीने सोता था और फिर 6 महीने जागता था। चुनाव आयोग तो शायद जागता ही नहीं है।" गौरतलब है, 'आप' ने आरोप लगाया है कि उसके एलईडी वाहन पर बीजेपी के लोगों ने हमला किया है।