कैंसर के नए टीके बीमारी को दोबारा होने से रोकने के लिए है, नए मामले के लिए नहीं: विशेषज्ञ
विशेषज्ञों के मुताबिक, कैंसर के नए टीके बीमारी को रोकने की बजाय उसके दोबारा लौटने से बचाने के लिए बनाए जा रहे हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि ये थेरप्यूटिक वैक्सीन हैं जो कैंसर का इलाज करा चुके मरीजों में बीमारी को दोबारा होने से रोकने के लिए काम करेंगी। विशेषज्ञों के अनुसार, यह वैक्सीन इम्यूनोथेरेपी का हिस्सा है।