ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रहीं ऐक्ट्रेस हिना खान मंगलवार को विश्व कैंसर दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में कैंसर पर बात करते हुए मंच पर भावुक हो गईं। बकौल हिना, कैंसर रिपोर्ट नॉर्मल आने पर लोग सोचते हैं कि टेस्ट में रुपए बर्बाद हो गए। उन्होंने कहा, "आपको अंदाज़ा नहीं यह कितनी बड़ी खुशी है...हमसे पूछिए कितना मुश्किल है...वह रिपोर्ट पढ़ना।"