ऐक्ट्रेस हिना खान ने कैंसर से जंग के बीच इंस्टाग्राम पर अपने बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल के साथ तस्वीरें शेयर कर लंबा पोस्ट लिखा है। उन्होंने रॉकी को धन्यवाद देते हुए बताया कि वह कैसे कैंसर से लड़ाई में उनके साथ हैं। हिना ने लिखा, "सबसे बेस्ट इंसान जिसे मैं जानती हूं। मुझे माफ करना अगर मैंने तुम्हें दुख पहुंचाया है।"