कैंसर से जूझ रहीं ऐक्ट्रेस नफीसा अली ने दिया हेल्थ अपडेट, बताया- कीमोथैरेपी फिर से शुरू
2018 से पेरिटोनियल कैंसर से जूझ रहीं फिल्म 'लाइफ इन ए मेट्रो' फेम ऐक्ट्रेस नफीसा अली ने अपना हेल्थ अपडेट दिया है। उन्होंने एक भावुक पोस्ट शेयर करते हुए उसके कैप्शन में बताया, "मेरी जर्नी का आज से नया चैप्टर शुरू हो रहा है। कल मेरा पीईटी स्कैन हुआ और फिर से कीमोथैरेपी शुरू होगी क्योंकि सर्जरी नहीं हो सकती।"