किआ मोटर्स ने हटाया मस्क का मज़ाक उड़ाने वाला विवादित विज्ञापन, जारी किया स्पष्टीकरण
किआ मोटर्स ने अमेरिकी अरबपति एलन मस्क का मज़ाक उड़ाने वाला अपना विवादित विज्ञापन हटा लिया है और स्पष्टीकरण जारी किया है। किआ ने कहा, "यह विज्ञापन पूरी तरह से स्थानीय पहल थी...जो किआ यूरोप या किआ कॉर्पोरेशन की आधिकारिक रुख को नहीं दर्शाती।" यह विज्ञापन किआ नॉर्वे के सोशल मीडिया अकाउंट्स पर पोस्ट किया गया था जिसकी आलोचना हुई।