समस्तीपुर (बिहार) में एमएलसी बंशीधर ब्रजवासी ने कहा है कि बिहार में सबसे बड़ा घोटाला शिक्षा विभाग में हुआ है। उन्होंने कहा, "अगर कोई अधिकारी घूस मांगे तो उसका वीडियो उपलब्ध कराया जाए, ऐसे भ्रष्ट अधिकारियों को जूतों से पीटा जाएगा।" ब्रजवासी पहले नियोजित शिक्षक थे जिन्हें शिक्षा विभाग के तत्कालीन अपर मुख्य सचिव केके पाठक ने बर्खास्त किया था।