बीजेपी सांसद और ऐक्टर रवि किशन ने 'दिल्ली का नया मुख्यमंत्री कौन होगा' सवाल पर कहा है, "कोई अद्भुत होगा, यह भाजपा है, कोई ऐसा कि लोग कहेंगे आं...मुंह बा देंगे...लिखकर ले लो।" दरअसल, पूर्वांचल में हैरानी में मुंह खुल जाने को मुंह बा देना कहते हैं। गौरतलब है, दिल्ली में 27 साल बाद बीजेपी को पूर्ण बहुमत मिला है।