लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि कोई ताकत पूरे भारत में लाखों मतदाताओं के नाम हटाने के लिए उन्हें सुनियोजित तरीके से निशाना बना रही है। उन्होंने कहा, "विभिन्न समुदायों, खासकर विपक्ष को वोट देने वालों को, दलित, आदिवासी, अल्पसंख्यक और ओबीसी को निशाना बनाया जा रहा है...अब हमें इसका 100% सबूत मिल गया है।"