कोई भी पार्टी रिटायरमेंट की उम्र तय कर सकती है, योगदान देने की उम्र नहीं: उमा भारती
एमपी की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने कहा है कि कोई भी पार्टी नेता के रिटायरमेंट की उम्र तय कर सकती है लेकिन राजनीति में उसके योगदान देने की नहीं। उन्होंने कहा, "नदी बहती रहती है और पेड़ फल देता रहता है।" बकौल भारती, हर किसी के योगदान देने की क्षमता अलग होती है और इसकी कोई उम्र नहीं होती।