कोई माई का लाल सरकार बनाने से नहीं रोक सकता: बिहार में चुनाव से पहले RJD सुप्रीमो लालू
बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव ने रविवार को मोतिहारी के जमुनियां गांव में एक कार्यक्रम में कहा कि आरजेडी नेता तेजस्वी यादव के नेतृत्व में बिहार में सरकार बनानी है। उन्होंने कहा, "कोई भी माई का लाल सरकार बनाने से नहीं रोक सकता है।" इस साल के अंत में बिहार में विधानसभा चुनाव होना है।