कोई राजनीतिक चर्चा नहीं हुई: सीएम योगी से 31 महीने बाद हुई मुलाकात पर बृजभूषण शरण सिंह

पूर्व बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से 31 महीने बाद हुई मुलाकात को लेकर कहा है, "मुलाकात बहुत अच्छी रही...मुख्यमंत्री जी के साथ हमारे रिश्ते पुराने हैं। हम लोग साथ में खेलें हैं। हंसी-मजाक भी हुआ है।" उन्होंने कहा, "मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री जी के साथ कोई राजनीतिक चर्चा नहीं हुई।"