inshorts

राजस्थान के केकड़ी नगर पालिका की पहली बैठक में विवाद, BJP पार्षदों ने किया बायकॉट

राजस्थान के केकड़ी नगर पालिका बोर्ड की पहली साधारण सभा में कांग्रेस और बीजेपी पार्षदों के बीच कई मुद्दों पर तीखी बहस हो गई। सफाई व्यवस्था, फ्री वाई-फाई और विकास कार्यों को लेकर दोनों पक्षों में विवाद बढ़ा और पार्षदों ने आसन के सामने पहुंचकर पर्चे भी लहराए। विवाद के बाद बीजेपी पार्षद बैठक छोड़कर बाहर चले गए।