कॉकरोच जनता पार्टी में शामिल होने से इनकार करने पर डॉक्टर की हुई पिटाई
मऊ (यूपी) में एक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में काम करने वाले एक डॉक्टर की कॉकरोच जनता पार्टी में शामिल होने से इनकार करने पर एक व्यक्ति ने कथित तौर पर पिटाई की है। बकौल रिपोर्ट्स, आरोपी ने उनके चेंबर के अंदर संपत्ति को भी नुकसान पहुंचाया। पुलिस ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।