'दिल्ली में बन गए 50 जंतर-मंतर', सीजेपी के आशुतोष रांका ने पुलिस पर कसा तंज़
जंतर-मंतर प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस की कार्रवाई को लेकर सीजेपी के आशुतोष रांका ने तंज़ कसा है। उन्होंने कहा, "दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर तक पहुंचने से रोकने के लिए सेंट्रल दिल्ली की किलेबंदी कर दी। इसका नतीजा यह हुआ कि अब सेंट्रल दिल्ली और उसके आस-पास 50 अलग-अलग जंतर-मंतर हैं।" उन्होंने कहा, "बधाई हो दिल्ली पुलिस...आपने फिर गड़बड़ कर दी।"