सोनिया गांधी पर टिप्पणी को लेकर कंगना रनौत के खिलाफ दी गई शिकायत

शिमला (हिमाचल प्रदेश) के कैप्टन अतुल शर्मा ने बीजेपी सांसद कंगना रनौत की 'सोनिया गांधी रहस्यमयी विदेशी नागरिक' वाली टिप्पणी को लेकर DGP को आपराधिक शिकायत भेजी है। कंगना ने 10 नवंबर को गांधी परिवार से जुड़े पोस्ट किए थे। शिकायत में BNS की तीन धाराओं के तहत FIR और साइबर सबूत सुरक्षित रखने की मांग की गई है।