महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी के एक प्रत्याशी के लिए चुनाव प्रचार करने पहुंचीं अभिनेत्री व बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने एक महिला नेता से पूछा, "यह शख्स कौन है?" इस पर महिला ने कहा, "यह ही प्रत्याशी हैं।" इसका वीडियो वायरल हो गया है और कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने भी X पर यह वीडियो शेयर किया है।