कंगना रनौत ने की फिल्म 'इमरजेंसी' की नई रिलीज़ डेट की घोषणा
अभिनेत्री व बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने अपनी आगामी फिल्म 'इमरजेंसी' का पोस्टर इंस्टाग्राम पर शेयर कर इसके रिलीज़ डेट की घोषणा की है। फिल्म इस साल नहीं बल्कि अगले साल 17 जनवरी को रिलीज़ होगी। गौरतलब है, कई बार टाले जाने के बाद 6 सितंबर को फिल्म रिलीज़ होने वाली थी लेकिन एक बार फिर तारीख बदल गई है।