कंगना रनौत ने किसान आंदोलन में 'दादी' पर टिप्पणी को लेकर कोर्ट में मांगी माफी
ऐक्ट्रेस-सांसद कंगना रनौत ने बठिंडा (पंजाब) की एक अदालत में 2020 के एक X (तब ट्विटर) पोस्ट पर माफी मांगी है जिसमें उन्होंने बुज़ुर्ग महिला किसान महिंदर कौर को शाहीन बाग ऐक्टिविस्ट बिलकिस बानो बता दिया था। कंगना ने कहा, "यह सिर्फ गलतफहमी थी। मैंने सिर्फ मीम रीट्वीट किया था और मेरा इरादा किसी को ठेस पहुंचाने का नहीं था।"