अभिनेत्री और भाजपा सांसद कंगना रनौत रविवार को अपने परिवार के साथ आगरा स्थित ताजमहल पहुंचीं। उन्होंने करीब 45 मिनट तक स्मारक का दीदार किया और इसकी खूबसूरती को कला और इतिहास का अद्भुत संगम बताया। कंगना ने परिवार के साथ डायना बेंच पर तस्वीरें खिंचवाईं। इस दौरान उन्होंने प्रशंसकों के साथ सेल्फी भी ली।