ईरान में संगक, बरबरी, ताफ्तून और लावाश जैसी रोटियां अपने अनोखे आकार और शेप के चलते लोकप्रिय हैं। ईरान की संगक रोटी आयताकार/त्रिकोण शेप में होती है और 2-3 फीट लंबी व 1 फीट चौड़ी होती है। बरबरी रोटी, ब्रेड जैसी और ओवल शेप में होती है जबकि ताफ्तून रोटी नरम होती है। लावाश, रुमाली रोटी से मिलती-जुलती होती है।