AIIMS से पढ़े गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉ. सौरभ सेठी ने बताया है कि अगर लोगों का पेट कुछ खाते ही टाइट लगने लगे तो इसका कारण ओवरईटिंग नहीं बल्कि जल्दी-जल्दी खाना हो सकता है। उन्होंने कहा, "जल्दी-जल्दी खाने से लोग ज़्यादा हवा निगल लेते हैं जिससे डाइजेस्टिव ट्रैक्ट में गैस अधिक बनने लगती है...धीरे-धीरे चबाकर खाने से परेशानी कम हो सकती है।"