कुछ दिनों में खत्म हो जाएगी TMC: पार्टी के सांसद का दावा
टीएमसी के राज्यसभा सांसद सुखेंदु शेखर ने 'एनडीटीवी' को दिए एक इंटरव्यू में कहा है कि पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली पार्टी कुछ ही दिनों में खत्म हो जाएगी। उन्होंने कहा, "यहां तक कि राष्ट्रीय राजनीति में भी पार्टी ने अपनी विश्वसनीयता खो दी है। अब कोई भी पार्टी टीएमसी से हाथ नहीं मिलाएगी।"