धार (एमपी) में हाल ही में वकील और प्राइवेट स्कूल के मालिक विनोद डोंगले कुछ मिनटों के लिए अरबपति बन गए। दरअसल, उनके डीमैट अकाउंट में उनके पोर्टफोलियो की कीमत ₹2,817 करोड़ दिखाई दी। उनके पास हर्षिल एग्रो के 1,312 शेयर थे जिनमें से हर एक की कीमत तकनीकी गड़बड़ी के कारण ₹2.14 करोड़ से ज़्यादा दिखने लगी थी।