'वन नेशन, वन इलेक्शन' का असली मकसद 'वन नेशन, वन पार्टी': अभिजीत दीपके
सीजेपी फाउंडर अभिजीत दीपके ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि 'एक देश, एक चुनाव' महज एक नारा है और मंशा ''एक देश, एक राजनीतिक दल' की है। दीपके ने कहा कि इसका 'वास्तविक उद्देश्य' नागरिकों के मतदान के अधिकार को 'छीनना' है। उन्होंने कहा, ''यह किसी एक पार्टी/विचारधारा की बात नहीं...बल्कि भारतीय लोकतंत्र के अस्तित्व की लड़ाई है।''