कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को मादीपुर की एक चुनावी सभा में दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को लेकर कहा, "केजरीवाल जी 'वैगनआर' में आए और सीधे 'शीशमहल' की पार्किंग में चले गए।" उन्होंने कहा, "केजरीवाल जी ने कहा था कि यमुना का पानी पीऊंगा, आप यमुना का पानी छोड़िए...दिल्ली की झुग्गियों का पानी पीकर दिखा दीजिए।"