अरविंद केजरीवाल के खिलाफ FIR दर्ज, गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी ने की शिकायत
दिल्ली पुलिस ने पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल, AAP नेताओं और विधायकों के खिलाफ DSGMC की शिकायत पर FIR दर्ज की है। आरोप है कि 10 अक्टूबर को AAP समर्थक गुरुद्वारा परिसर में घुसे, राजनीतिक नारे लगाए और धार्मिक माहौल खराब किया। इसके बाद भ्रामक सोशल मीडिया वीडियो भी शेयर किए गए। पुलिस वीडियो फुटेज की जांच कर रही है।