दिल्ली के नेता विपक्ष और बीजेपी नेता विजेंद्र गुप्ता ने पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को लेकर कहा है, "केजरीवाल के 'शीश महल' (दिल्ली का मुख्यमंत्री आवास) पर सबसे चौंकाने वाला खुलासा: सोने की परत वाला कमोड और बेसिन!" उन्होंने कहा, "केजरीवाल इसे 'शीश महल' खाली करते समय साथ ले गए थे। आखिर क्यों? क्या यह सबूत मिटाने की कोशिश थी?"