inshorts

केजरीवाल के 'शीशमहल' के ₹6.71 लाख के मंदिर में हिंदू देवी-देवताओं संग है यीशु की फोटो; हुआ विवाद

अरविंद केजरीवाल बतौर मुख्यमंत्री जिस बंगले में रहते थे उसके ₹6.71 लाख के मंदिर में हिंदू देवी-देवताओं संग यीशु मसीह की तस्वीर सामने आने पर विवाद हो गया है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़ी पत्रिका 'पाञ्चजन्य' ने X पर लिखा, "माता दुर्गा व भगवान शिव के साथ यीशु की तस्वीर क्यों है?" गौरतलब है, बीजेपी बंगले को 'शीशमहल' कहती है।