केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को दिल्ली में एक चुनावी जनसभा में कहा कि दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और 'आप' संयोजक अरविंद केजरीवाल के पुतले को यमुना में डुबकी लगवाई तो वह भी बीमार पड़ गया। दरअसल, नई दिल्ली सीट से बीजेपी उम्मीदवार प्रवेश वर्मा ने शनिवार को यमुना नदी में केजरीवाल के कटआउट को डुबकी लगवाई थी।