केजरीवाल की बेटी हर्षिता शादी के बंधन में बंधीं, सामने आईं तस्वीरें

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की बेटी हर्षिता ने संभव जैन से शादी कर ली है। शादी समारोह की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं। इसमें नवविवाहित जोड़े के साथ केजरीवाल, उनकी पत्नी सुनीता और बेटा पुलकित दिख रहे हैं। इससे पहले उनके सगाई समारोह के वीडियो सामने आए थे।