दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को लेकर X पर किए अपने पुराने पोस्ट को डिलीट कर दिया है। कांग्रेस नेता रागिनी नायक ने उनके पुराने पोस्ट के स्क्रीनशॉट शेयर किए हैं। पोस्ट में लिखा था, "केजरीवाल अपना जन्मदिन कभी नहीं मनाता...उन्होंने अपनी मां से घटना का वीडियो मांगा था जिसे वो नहीं दे सकी थीं।"