केजरीवाल की विपश्यना पर सियासी घमासान, BJP ने पूछा- 100 कमांडो लेकर कौनसी शांति की खोज?

विपश्यना करने के लिए पंजाब पहुंचे दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के काफिले को लेकर बीजेपी नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा, "50 से ज़्यादा गाड़ियां उनके काफिले में हैं, उसमें से 2 लैंड क्रूज़र हैं...100 से ज़्यादा कमांडो चल रहे हैं, कैसे आम आदमी हैं, ये कैसी विपश्यना और शांति जिसमें 100 गनमैन चाहिए।"