केजरीवाल का सुरक्षा घेरा डॉनल्ड ट्रंप से भी बड़ा है: पंजाब का वीडियो शेयर कर मालीवाल

'आप' की बागी राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने X पर एक वीडियो शेयर कर लिखा है, "जिस पंजाब की जनता ने इतना प्यार दिया उससे इतना डर लगता है अरविंद केजरीवाल जी को?" उन्होंने आगे लिखा, "सारी दुनिया को वीआईपी कल्चर पर टोकने वाले केजरीवाल जी आज खुद अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप से बड़ा सुरक्षा घेरा लेकर घूम रहे हैं।"