आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पंजाब में पराली जलाने के मुद्दे पर बीजेपी और कांग्रेस को घेरा है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री खुद मान रहे हैं कि पंजाब के किसानों ने पराली जलाना काफी कम कर दिया है, इसके बावजूद दोनों पार्टियां गंदी राजनीति के तहत दिन-रात किसानों को गाली दे रही हैं।