दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और 'आप' संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को अपने माता-पिता, पत्नी सुनीता केजरीवाल और बेटे पुलकित केजरीवाल के साथ दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मतदान किया। उन्होंने नई दिल्ली के लेडी इरविन सीनियर सेकेंडरी स्कूल में अपना वोट डाला। गौरतलब है, केजरीवाल नई दिल्ली से 'आप' विधायक हैं और वहीं से चुनाव मैदान में हैं।