'आप' संयोजक अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कहा, "यमुना के 7 पीपीएम अमोनिया वाले पानी में क्लोरीन मिलाकर इन बोतलों को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी, दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा और कांग्रेस नेता राहुल गांधी को भेज रहा हूं। सभी यह पानी पीकर दिखाएं तो मान जाएंगे।"