केजरीवाल ने पूछा- आप सहमत हैं कि देश को एक पढ़ा-लिखा PM चाहिए?; BJP ने दिया जवाब
आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़े संकट को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए पूछा, "क्या आपको भी लगता है कि भारत को एक पढ़े-लिखे पीएम की सख्त ज़रूरत है?" बीजेपी के अमित मालवीय ने इसका जवाब देते हुए कहा कि पीएम मोदी के पास पोस्ट ग्रैजुएशन की डिग्री है।