केजरीवाल ने पूछा- हम रूस से तेल क्यों नहीं ले रहे, BJP ने दिया जवाब
AAP प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने सवाल उठाया है कि रूस और ईरान से भारत सस्ता तेल क्यों नहीं खरीद रहा है। इस पर BJP के अमित मालवीय ने कहा, "यह प्रोपेगैंडा न सिर्फ अधूरा है...बल्कि जान-बूझकर भ्रामक भी है।" उन्होंने कहा, "रूस आज भारत का सबसे बड़ा तेल सप्लायर है...भारत...रूस से सर्वाधिक 23 लाख बैरल/दिन तेल आयात करता है।"