केजरीवाल पर प्रवेश वर्मा ने लगाया कुर्सियां बांटने का आरोप; दर्ज करवाई शिकायत
नई दिल्ली से 'आप' प्रमुख अरविंद केजरीवाल के खिलाफ चुनाव लड़ रहे बीजेपी उम्मीदवार प्रवेश वर्मा ने उनपर आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायत दी है। उन्होंने केजरीवाल पर मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए आरडब्ल्यूए को कुर्सियां बांटने का आरोप लगाया। केजरीवाल भी वर्मा पर जूते-पैसे बांटने का आरोप लगा चुके हैं।