दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वदेशी चीज़ों को बढ़ावा देने के लिए सिर्फ प्रवचन न दें। उन्होंने कहा, "आप जिस विदेशी जहाज़ से रोज़ घूमते हैं, उसे छोड़ दीजिए। सारा दिन जितने विदेशी सामान इस्तेमाल करते हैं, उन्हें छोड़ दीजिए। भारत में काम कर रहीं चार अमेरिकी कंपनियों को बंद कर दीजिए।"