दिल्ली की मुख्यमंत्री व कालकाजी विधानसभा सीट से 'आप' की प्रत्याशी आतिशी चुनाव जीत गई हैं। उन्होंने बीजेपी के रमेश बिधूड़ी को 2,790+ मतों से हरा दिया है जबकि कांग्रेस की प्रत्याशी अलका लांबा को करीब 3,800 वोट मिले हैं। गौरतलब है, 'आप' संयोजक अरविंद केजरीवाल और 'आप' नेता मनीष सिसोदिया अपनी-अपनी सीट से चुनाव हार गए हैं।