कंटेंट क्रिएटर ने त्रिपुरा के शख्स को कहा- कौनसे देश से हो; किरेन रिजिजू ने कहा- दुष्ट आदमी
कंटेंट क्रिएटर आमिर शौकीन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है जिसमें वह त्रिपुरा के एक युवक के खिलाफ नस्लीय और अपमानजनक टिप्पणियां करता नज़र आ रहा है। आमिर शख्स से कह रहा है, "कौनसे देश से हो?" केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने इस पर कहा, "इस दुष्ट आदमी को सज़ा होनी चाहिए।"