केटी पेरी को सनस्क्रीन लगाते दिखे कनाडा के पूर्व PM जस्टिन ट्रूडो, तस्वीरों ने मचाई हलचल
पॉप स्टार केटी पेरी व कनाडा के पूर्व-प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने हाल ही में एकसाथ छुट्टियां मनाई और इस दौरान उनकी कुछ तस्वीरें/वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हैं। इनमें ट्रूडो-केटी एक यॉट में बैठे दिखे जबकि ट्रूडो बड़े प्यार से केटी को सनस्क्रीन लगाते दिख रहे हैं। बकौल रिपोर्ट्स, दोनों लगभग एक साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।