जम्मू-कश्मीर की जेल में हुई पाकिस्तानी कैदी शाहिद इमरान की मौत, सेल में मिला था बेहोश
जम्मू-कश्मीर की कोट भलवाल सेंट्रल जेल में बंद 36 वर्षीय पाकिस्तानी कैदी शाहिद इमरान की संदिग्ध हालात में मौत हो गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अक्टूबर 2024 में इंटरनैशनल बॉर्डर के पास से गिरफ्तार इमरान मानसिक रोग से पीड़ित था और सेल में बेहोश मिला था। गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।