कैट स्कोर व कैट पर्सेंटाइल में क्या है अंतर?

कैट स्कोर वे अंक होते हैं जो अभ्यर्थी ने परीक्षा में हासिल किए हैं और यह 0-300 तक होता है। कैट स्कोर को परीक्षा के तीनों पार्ट्स वीए-आरसी, डीआई-एलआर और क्यूए में प्राप्त अंकों को मिलाकर निकाला जाता है। वहीं, कैट पर्सेंटाइल में अभ्यर्थी के अंकों की अन्य अभ्यर्थियों के अंकों के साथ तुलना की जाती है।